Priyanka06

लाइब्रेरी में जोड़ें

लेखनी प्रतियोगिता -08-Sep-2022 दुआएं का साथ

शीर्षक- दुआएं देती साथ


दुआओं में होता ऐसा असर,
जिंदगी में दिखाई देता नजर,

जो हम लेते किसी से आशीर्वाद,
मन में उत्पन्न होता उत्साहवर्धन।

जब हमारे सिर पर रखते हाथ,
मानसिक ऊर्जा का होता निर्माण।

नकारात्मक ऊर्जा का होता विकार,
सकारात्मक ऊर्जा  होती साकार।

मात-पिता का छूते जब चरण,
मानसिकता में होता नया संचरण।

दुआएं किसी की नहीं जाती खाली,
दुआओं की बात निराली।

इसलिए कहते चलते जाओ,
राम-राम बोलते जाओ।

जो मिले आशीर्वाद,
अपने पल्लू में बांधते जाओ।

विकट परिस्थिति में आती काम दुआएं,
मुसीबतों से बचाती हमें दुआएं।

कभी किसी का ना करो नाराज,
दुआओं में भी होता है बचाव।

भिखारियों को भी दो अन्न,
होगा उनका जीवन प्रसन्न।

बांटो सभी में यही सीख,
दुआओं की है बड़ी ही मीर।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   17
9 Comments

Ajay Tiwari

09-Sep-2022 04:16 PM

Nice

Reply

Waahhhh लाजवाब लाजवाब ,,,, होगा उनका जीवन प्रसन्न होना चाहिए भिखारी वाली लाइन में

Reply

Priyanka06

09-Sep-2022 09:39 AM

टाइप करते समय गलत हो गया।

Reply

Abhinav ji

09-Sep-2022 08:38 AM

Nice

Reply